way




jonty new




Wednesday, 21 December 2016

राहुल का सनसनीखेज आरोप, मोदी ने सहारा से 6 महीने में 9 बार करोड़ों रुपये लिए

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज आखिर उस आरोप का खुलासा कर ही दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री के निजी भ्रष्टाचार की जानकारी है। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने गुजरात का सीएम रहने के दौरान सहारा कंपनी से 6 महीने में 9 बार पैसे लिए थे। आईटी के छापे में इसका खुलासा हुआ था। उन्होंने बाकायदा रैली के मंच से चिट लहराते हुए ये आरोप लगाया।
राहुल ने कहा कि 2013 में पड़े आईटी के छापे के बाद सामने आया कि सहारा ने नरेंद्र मोदी को पैसा दिया। सहारा के लोगों ने अपनी डायरी में लिखा है कि हमने 6 महीने में 9 बार नरेंद्र मोदी जी को पैसा दिया है। आपने मुझे संसद में बोलने नहीं दिया। आप मेरे सामने खड़े होने को तैयार नहीं थे। पता नहीं क्या कारण था?
किसको कितने पैसे दिए कितने लिए।  22 नवंबर 2014 को सहारा पर रेड हुई। सहारा के रिकॉर्ड में जो लिखा था वो बताता हूं। 30 अक्टूबर 2013 को ढाई करोड़ मोदी जी को दिया गया। 12 नवंबर 5 करोड़ दिया गया। 29 नवंबर को 5 करोड़ लिखा था। 6 दिसंबर को 5 करोड़ दिया गया। 19 दिसंबर को 5 करोड़,14 जनवरी 2104 को 5 करोड़, 28 जनवरी को 5 करोड़, 22 फरवरी को 5 करोड़ दिए गए।

No comments:

Post a Comment